मंत्री जी विधिवत पूजा में मस्त, श्रद्धालु धूप में त्रस्त

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी संवाददाता)

 

उत्तर प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहतजिले के विभिन्न निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान लोधेश्वर महादेव में आकर पूजन दर्शन किया।

 

मंत्री जब अपने लाव लश्कर के साथ मंदिर गर्भ गृह में बैठकर शिव जी का पूजन अर्चन कर रहे थे तो वही दूर दराज से आए हुए श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए बाहर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में अपनी बारी के इंतजार में त्रस्त थे।

 

प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी प्रभारी मंत्री की पूजा के दौरान छाया में खडे नजर आए तो वहीं दूर दराज से आए हुए श्रद्धालु, बुजुर्ग,महिलाएं, बच्चे धूप में खड़े तप रहे थे।

 

यह कोई पहला वाकया नहीं, इसके पूर्व भी महादेवा लोधेश्वर गर्भ गृह में वीआईपी लोगों के आते ही विधिवत पूजा अर्चना का कार्यक्रम कर दिया जाता है और श्रद्धालु बाहर खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार किया करते हैं।

 

अब सवाल यह उठता है कि आखिर वीआईपी कल्चर के आगे बेचारा देश का आम नागरिक आखिर कब तक अपनी बारी का इंतजार कर धक्के खायेगा, क्या यही प्रजातंत्र है?