मथुरा प्रान्त प्रमुख भाई मयंक वर्मा जी का मिर्जापुर आगमन पर किया अभिनंदन

Social

संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन 

श्री चित्रगुप्त पीठ, वृंदावन – मथुरा के प्रान्त प्रमुख भाई मयंक वर्मा जी का “कायस्थ संगठित परिवार न्यास (के. एस. पी. ट्रस्ट)” की ओर से मुख्यालय जनपद – मीरजापुर आगमन पर अभिनंदन किया गया, साथ ही ट्रस्ट का पटका पहनाते हुए उन्हें भगवान चित्रगुप्त जी की स्तुति तथा ट्रस्ट सम्बन्धी साहित्य (स्मारिका) भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर पीठ के प्रान्त प्रमुख भाई मयंक वर्मा जी ने पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 जगतगुरु श्री चित्रगुप्ताचार्य डॉ. स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज की ओर से ट्रस्ट को श्री चित्रगुप्त पीठ का आमंत्रण दिया गया, साथ ही के. एस. पी. ट्रस्ट के अध्यक्ष को पीठ की तरफ से अंगवस्त्रम भी भेंट किया गया