विवाहिता की ससुरालियों ने की बेरहमी से की पिटाई, वीडियो वायरल

स्थानीय समाचार

बाराबंकी जिले में एक विवाहित महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विवाहित महिला पर ससुराल के लोग कैसे टूट पड़े हैं।

बताया जा रहा है कि विवाहिता की पिटाई उसका पति, सास, नंद और देवरानी कर रही है। मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि 2011 में शादी हुई थी। तब से ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

उसके दो बेटियां हैं, पति कहता है कि यह संतान हमारी नहीं है। ससुराल के लोगों ने महिला को घर से निकाल दिया है। उसे रहने के लिए एक कमरा दिया है। वह उस कमरे में रह रही है। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे रहने नहीं दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

2011 में हुई थी शादी

बता दें कि यह पूरा मामला बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव का बताया जा रहा है। इस गांव की रहने वाली विवाहिता महिला वंदना वर्मा को बेरहमी से मारपीट कर प्रताड़ित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विवाहित महिला वंदना वर्मा की बहन ने बताया कि वंदना की शादी 2011 में की गई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

पति,सास नंद और देवरानी ने पीटा

विवाहित महिला की बहन ने बताया कि एक बार फिर उसके पति, सास, नंद और देवरानी ने मिलकर वंदना को जमकर मारा पीटा है, जिसका वीडियो भी उनके पास है। पीड़ित महिला की बहन ने बताया है कि पिटाई के बाद हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि उन्होंने पुलिस को कई बार तहरीर दी है। लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाई नहीं कर रही है।

राशिफल: 21 अगस्त, 2023