पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने की सूचना के बाद मोर्चा संभालने पहुंचे मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी

Social

संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा। जलेसर थाना के ग्राम मोहनपुरा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने की सूचना के बाद मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी घटना स्थल पर पहुंचे। इसी दौरान घटनास्थल पर डीएम प्रेम रंजन सिंह और एसएसपी श्याम नारायण सिंह भी जा पहुंचे। मौके पर मौजूद वीरेंद्र सिंह लोधी विधायक ने अराजकतत्वों पर कड़ी करवाई करने के लिए कहा है, वीरेंद्र सिंह लोधी को प्रशासनिक अधिकारियों ने 15 दिनों के अंदर स्व कल्याण सिंह की नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। घटनास्थल पर एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह व एडिशनल एसपी राजकुमार सिंह व जलेसर एसडीएम भावना विमल और सीओ सदर संजय सिंह सीओ नीतीश गर्ग सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पल-पल की निगरानी हेतु मौजूद रहे। कानून व्यवस्था की सुरक्षा हेतु जलेसर थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में 6 थानो का पुलिस फोर्स लगाया गया हैँ। कुल मिलाकर प्रशासन की कड़ी मेहनत से इलाके भर में शांति व्यवस्था कायम वनी हुई है।