संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन
मिर्जापुर, 13 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश शासन और आबकारी आयुक्त के निर्देश पर मिर्जापुर में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर के मार्गदर्शन में उप आबकारी आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में यह अभियान जोरों पर है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2025 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ने अपने स्टाफ के साथ थाना कोतवाली देहात के ग्राम जमुनहिया में आकस्मिक दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान 450 किलोग्राम लहन महुआ और 54 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया और इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत तीन अभियोग पंजीकृत किए गए। जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए कड़े कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन को पूरी तरह रोका जा सके।




