महादेवा महोत्सव : क्षेत्रीय विद्यालयों के बच्चों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा

स्थानीय समाचार

रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

 

महादेवा महोत्सव के दूसरे दिन 18 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर में होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में रामनगर विकासखंड के यूनियन इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय कटियारा त्रिलोकपुर व कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चों कि देश प्रेम ओज और शौर्य की प्रस्तुत ने लोगों का मनमोहा। प्राथमिक विद्यालय सिरकौली कुर्मिन के छात्र अक्षत के इंग्लिश स्पीच को सुनकर पूरा पांडाल तालियो की गड़गड़ाहट से गूंज उठा तो वही सूरतगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पिपरी महार, मोहड़वा ,महादेवा के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने मधुबन में कन्हैया को कभी प्रीत मिले गीत की सुंदर प्रस्तुति रही।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सूरतगंज के छात्रों द्वारा शिव तांडव कर नृत्य कर खूब तालियां बटोरी।

रामनगर पी जी कॉलेज के छात्रों ने भी अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। बीपीएन के छात्रों नैनशी,श्रद्धा, अनन्या आदि छात्रों द्वारा हर हर गंगे गीत पर भाव भरा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।

एसबीपीएम विद्यालय के छात्रों ने शूर वीर थीम पर एक एक कर सब गण जीते गीत पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया।

लोधेश्वर सांस्कृतिक क्लब के सदस्य छात्रों ने शिव मेरे भोल अंखियां खोल गौरा कबसे खड़ी सामूहिक गीत की संगीत मय प्रस्तुति की ।

बीपीएन की छात्रा अनुष्का तिवारी का शिव कौन है, पार्वती कौन है पर कविता सुन दर्शक भावविभोर हो गए।