लखनऊ: महानगर में खुर्रम बिल्डर व अन्य द्वारा बनाए गए अवैध अपार्टमेंट के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज हो गई है। दूसरे दिन भी लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ अवैध हिस्सा धवस्त किया, जो स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बना था।
जोन-5 अंतर्गत महानगर सेक्टर-बी में खुर्रम बिल्डर, राहुल मिश्रा, अनिमेश मिश्रा, प्रमोद मिश्रा व अन्य द्वारा बनाया गया अवैध अपार्टमेंट मंगलवार को भी तोड़ा गया। दूसरे दिन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई और तेज की गई। संसाधन के साथ श्रमिकों की संख्या बढ़ाई गई।
खुद मौके पर जोनल अधिकारी श्रद्धा चौधरी पुलिस बल के साथ रहीं। उन्होंने बताया कि यहां स्वीकृत एकल आवासीय मानचित्र के विपरीत लगभग 463.21 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पांच मंजिला अवैध निर्माण किया गया था, जो न्यायालय से ध्वस्त करना का आदेश पारित हुआ था। विपक्षी ने आदेश के खिलाफ मंडलायुक्त न्यायालय में अपील की थी, जो निरस्त होने पर कर्रवाई की जा रही है।




