अंतरराष्ट्रीय पटल पर साहित्यकार राज बहादुर राना और लोक गायक छविलाल पाल हुए सम्मानित दोहा कतर से मिला राम काव्य सुधा सम्मान तो नेपाल से हिन्दी काव्य रत्न सम्मान

Education

संवाददाता : प्रमोद पाण्डेय
सुलतानपुर : विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय हिन्दी कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें हिंदी के उत्थान और प्रचार प्रसार में योगदान देने के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें राज बहादुर राना और बहुचर्चित लोक गायक छविलाल पाल को हिन्दी काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने बताया कि प्रतियोगिता में देश विदेश की 250 प्रतिभाओं ने सहभागिता जताई। जिसमें 104 महिला तथा 146 पुरुष ने सहभागिता किया। संस्था की तरफ से सबको ई -प्रमाण पत्र दिया गया। परन्तु हिंदी भाषा साहित्य को किसी भी विधा लेखन/गायन में अप्रतिम योगदान के लिए चयनित 50 प्रतिभागियों को हिंदी काव्य रत्न सम्मान से नवाजा गया। अभी कुछ ही दिन पहले दिसम्बर 2023 में बेस्टी एजुकेशन एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट दोहा कतर के तत्वावधान में श्रीराम के व्यक्तित्व विषय पर अंतराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें शोसल मीडिया के माध्यम से विश्व स्तर सुने जाने वाले,सांस्कृतिक विभाग,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, से चयनित आकाशवाणी लोक गायक छविलाल पाल को भी लोक गायन की लोकप्रियता को देखते हुए आमंत्रित किया गया। छविलाल पाल की आनलाइन संगीतमयी प्रस्तुति की कवियों और साहित्यकारों द्वारा सराहना की गई। जिसमें साहित्यकार राजबहादुर राना और छविलाल पाल राम काव्य सुधा सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रिन्सटन युनिवर्सिटी अमेरिका से लोक साहित्य, लोक भाषा साहित्य को द ताउश चमन के तहत आये प्रतिनिधि मंडल की मुखिया लेक्चरर फाजिया फारूकी ने भी छविलाल पाल की आवाज को कैमरे में कैद कर डिजिटल आर्काइव में संरक्षित करने के उद्देश्य से ले गई। निश्चित ही भारत के भाषा भाषी के लिए गौरवपूर्ण बात है। दोनों प्रतिभाओं की उपलब्धि पर लोक भूषण आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, आशुकवि मधुरा प्रमाद सिंह जटायु, दिनेश प्रताप सिंह निवेश, डॉ राम प्यारे प्रजापति, सर्वेश कान्त वर्मा सरल, अनिल कुमार वर्मा मधुर, बृजेश वर्मा, रमेश चंद्र शर्मा नंदवंशी, जैसे उत्कृष्ट साहित्यकार और श्याम चीरत मानस लोक साहित्य न्यास के अध्यक्ष पवन माधव यादव, भूपेन्द्र नाथ वर्मा रामरती कालेज द्वारिका गंज ने बधाई एव शुभकामनाएं दिया।