राघवेंद्र मिश्रा, बाराबंकी: बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हजरतपुर गांव के गुड्डू ने बताया कि गांव के बाहर जंगलनुमा क्षेत्र में झाड़ियां हैं। तेंदुआ इसी में छिपा बैठा था। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीण आजाद (25) ने तेंदुए को देखा और भागने की कोशिश की तब तक तेंदुआ हमला कर चुका था।इस दौरान उधर से गुजरे गांव के माता प्रसाद (65) पर भी तेंदुए ने हमला किया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र के कई गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लाठी-डंडे से लैस ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी।
अयोध्या: भये प्रगट कृपाला… रामजन्मभूमि परिसर स्थित अस्थाई मंदिर में हुआ भगवान राम का जन्म
पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तेंदुए के पंजे के कारण उनके चेहरे, पीठ, हाथ पर गंभीर चोटें आईं हैं। घटना से कई गांवों में दहशत फैल गई। डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि दो टीमों को कॉबिंग में लगा दिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा।
अयोध्या: भये प्रगट कृपाला… रामजन्मभूमि परिसर स्थित अस्थाई मंदिर में हुआ भगवान राम का जन्म