लेखपाल को रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने पकड़ा
सैदपुर। मंगलवार को दोपहर लगभग 1:40 पर सैदपुर के लेखपाल विनोद यादव को भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की इकाई टीम ने रिश्वत की नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया। भीतरी निवासी परवेज अहमद से सटे बगल की जमीन पोखरी की पैमाइश कर के अलग-अलग करने की एवज में लेखपाल विनोद कुमार ने 7000 की रिश्वत मांगी थी। जिसका शिकायत परवेज अहमद ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की थी मंगलवार को परवेज ने विनोद लेखपाल को सात हजार दे दिया । उसके बाद तहसील परिसर में लेखपाल संघ भवन स्थित कमरा नंबर छः के सामने से लेखपाल बिनोद यादव को रिश्वत के नोट के साथ गिरफ्तार किया गया उसके बाद सैदपुर कोतवाली लाया गया जहां विधिक कार्रवाई किया गया।