लीलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा और तमंचे के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

CRIME

प्रतापगढ

✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

अतुल कुमार यादव

लीलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा और तमंचे के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

जिले की लीलापुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा और तमंचे के साथ दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना लीलापुर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 2 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा और 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस 315 बोर और 1 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। मुकीम खान पुत्र रज्जन खां उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम दिवान का पुरवा रानीगंज कैथोला थाना लालगंज, अब्दुल हमीद पुत्र अलेमान खान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम राहटीकर कुरैशी का पुरवा थाना उदयपुर, पूछताछ में अभियुक्त अब्दुल हमीद ने बताया कि वह अवैध गांजा खरीदता और बेचता है, जबकि अभियुक्त मुकीम ने बताया कि उसने तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखा था क्योंकि उसकी पहली पत्नी की तरफ से उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थी। एसपी डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में एडिशनल एसपी पश्चिमी संजय राय, लालगंज सीओ अभिषेक मिश्रा, लीलापुर इंस्पेक्टर मनोज पांडेय के नेतृत्व में स्पेशल टीम के एसआई अमित चौरसिया, लीलापुर थाने में तैनात एसआई शहंशाह खान, चौकी प्रभारी अजय सिंह व सर्विलांस सेल की टीम ने किया सक्रियता से गिरफ्तार। इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हुई विधिक कार्रवाई।

 

National Khabar 9 

9415860759