“आखर” का लोकार्पण एवं कवि गोष्ठी का आयोजन।
संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

लखनऊ। दिनांक 23 अगस्त 2025 को यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में साहित्य समीक्षा संस्था एवं कोहबर प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में डॉ० रामसेवक ‘विकल’ द्वारा रचित भोजपुरी लोकगीतों के संकलन “आखर” का लोकार्पण एवं कवि गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात लोकगायिका श्रीमती कुसुम वर्मा रहीं। आखर का संपादन डॉ० विकल के सुपौत्र आनन्द कुमार ने किया है। पुस्तक लोकार्पण के उपरांत देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ० आदित्य कुमार ‘अंशु’, डॉ० अनिल सैनी, रमाशंकर सिंह, शिवमंगल सिंह ‘मंगल’, राजेश कुमार सिंह, रमाशंकर वर्मा ‘मनहर’, कौन्तेय जय, बुद्धप्रिय, प्रशांत अरहत, अनुराग अनंत एवं कृष्णा राय सहित कई कवियों ने काव्यपाठ प्रस्तुत किया और सम्मानित हुए। कार्यक्रम का संचालन शिवांश त्रिपाठी एवं प्रशांत अरहत ने संयुक्त रूप से किया।
समापन पर सभी का आभार कोहबर प्रकाशन के संरक्षक व प्रकाशक अमित कामरा ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अनिल शर्मा, सीताराम शर्मा, रवि प्रकाश शर्मा, आकाश सिंह, सुधांशु यादव, अचल बाजपेई, रोहित यादव, अभिषेक त्रिवेदी, श्वेता राय, निव्या चौहान, संतोष, भूपेंद्र, राहुल, प्रशांत प्रखर, आरेंद्र चौधरी, सुजाता, हर्षिका, अवनीश सहित अनेक साहित्य-प्रेमी उपस्थित रहे।




