युवराज पुर के लाल ने रचा इतिहास पीसीएस वेटनरी ऑफिसर पद पर हुआ चयन 

स्थानीय समाचार

गाजीपुर

संवाददाता: पुनित कुमार त्रिपाठी मण्डल ब्यूरो 

युवराज पुर के लाल ने रचा इतिहास पीसीएस वेटनरी ऑफिसर पद पर हुआ चयन 

 

गाजीपुर: ऐसा गांव जिसे वॉलीबॉल की नर्सरी कहा जाता है लेकिन इसी गांव के डा.सुधीर सिंह ने आज अपना डंका लहराया है!युवराजपुर गांव से ही सुधीर की प्रारंभिक शिक्षा शुरू हुई और हाईस्कूल सुहवल से पढ़ाई करने के पश्चात इंटरमीडिएट यूपी कॉलेज वाराणसी से पूरा किया और बीएससी एमएससी बीएचयू से पढ़ाई पूरी की डायरेक्टरेट रांची मेडिकल कॉलेज से किया सुधीर के पिता सुधाकर सिंह यूपी हेड कांस्टेबल के पद पर हैं जो खुद वॉलीबॉल के बड़े खिलाड़ी रहे और यूपी कॉलेज में अपने समय के शानदार खिलाड़ी में उनका नाम होता है उन्होंने अपने बेटे की इस लगन परिश्रम और मेहनत को बताया कि इसमें सुधीर शुरू से ही अनुशासित रहा है और बचपन से ही उसमें एक अलग तरह की प्रतिभा थी जो आज निखर कर सामने आई गांव के लिए बहुत बड़ी बात है गांव में हर्ष का विषय है आज हर कोई इस बच्चे की सफलता में शामिल होकर घरवालों को शुभकामनाएं दे रहा है जो कि इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी बात है गांव का युवा आज इस बुलंदी पर पहुंचा है भाई कुंदन सिंह चंदन सिंह आदित्य बहन खुशबू सिंह पूरा परिवार आज अपने कोहिनूर पर गर्व कर रहा है!