थाना लक्सा पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को खोजकर परिजनों को सौंपा

Breaking स्थानीय समाचार

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व थानाध्यक्ष लक्सा के कुशल नेतृत्व में तथा थाना लक्सा द्वारा गठित टीम द्वारा दि0 12.02.2026 को गुरुबाग से गुमशुदा व्यक्ति उम्र लगभग 22 वर्ष कही चला गया था जिसकी सूचना थाना लक्सा पर दिनांक- 14.02.2026 को दी गई, प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लक्सा पर दिनांक 14.02.2026 को गुमशुदगी दर्ज की गई थी । उक्त प्रकरण में थाना लक्सा की एण्टी रोमियो/ मिशन शक्ति टीम तथा पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया , सर्विलांस सेल व सीसीटीवी कैमरे की मदद से अथक प्रयास करते हुए उक्त गुमशुदा व्यक्ति को अस्सी घाट वाराणसी से खोज कर दिनांक-20.02.2026 को उनके परिजनो को थाना लक्सा थाने पर बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया । गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल पाकर उनके परिजन बहुत खुश हुए तथा परिजनों द्वारा थाना लक्सा कमि0 वाराणसी पुलिस को धन्यवाद देते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरी-भूरी प्रसंशा की गई । 

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण: –

1. थानाध्यक्ष श्री राजू कुमार थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी  2. उ0नि0 श्री करमवीर चन्द राय थाना लक्सा, कमिश्नरेट वाराणसी । 3.उ0नि0 श्री शिवकुमार थाना लक्सा ,कमिश्नरेट वाराणसी। 4. म0उ0नि0 सुनीता वैश्य थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी