क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर लापरवाही पूर्वक नाव संचालन में 02 नाविको के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर, 01 नाव सीज किया गया

स्थानीय समाचार

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर लापरवाही पूर्वक नाव संचालको के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गायघाट पर माँ गंगा नदी मे दर्शनार्थियो/श्रद्धालुओ को क्षमता से अधिक सवारी बैठाने व लापरवाही पूर्वक नाव संचालन पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 02 नाव संचालक/ सह संचालक 1.विष्णु साहनी पुत्र लल्लू साहनी निवासी के03/31 गायघाट थाना कोतवाली वाराणसी । 2.सोमारु साहनी पुत्र स्व0 मिठाई लाल निवासी के01/31 गायघाट थाना कोतवाली वाराणसी के विरुद्ध दिनांक-20.02.2026 को थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी पर मु0अ0सं0- 48/2026 धारा 282, 284 बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत कराते हुए सम्बन्धित नाव को सीज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्तगण का विवरण- 

 विष्णु साहनी पुत्र लल्लू साहनी निवासी गायघाट थाना कोतवाली वाराणसी । सोमारु साहनी पुत्र स्व0 मिठाई लाल निवासी गायघाट थाना कोतवाली वाराणसी ।

घटना स्थानः- गायघाट गंगा नदी थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 राज कुमार, चौकी प्रभारी गायघाट, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 हिमांशु कुमार, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 गोविन्द सिंह, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 अरुण कुमार व्यास, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी