खटीमा पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 2 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

Breaking

उत्तराखंड:

संवाददाता – ईश्वर सिंह

ऊधम सिंह नगर में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत खटीमा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

Oplus_16908288

बीते कल दिनांक 7 अप्रैल 2026 की रात, खटीमा कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए वार्ड नंबर 5 निवासी अरबाज पुत्र मोहम्मद यासीन को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, अरबाज वाद संख्या 228/2022 में लंबे समय से वांछित चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। बाजार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल और कांस्टेबल इसाक मोहम्मद की टीम ने रात करीब 9:30 बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा और प्रभारी निरीक्षक के दिशा-निर्देशन में हुई इस गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।