नीरज शुक्ला/ रामनगर बाराबंकी: बसंत पंचमी के पावन अवसर पर धूमधाम व गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा मंगलवार को अटौटा मोहल्ला रानी- 3 रामनगर से चलकर बदोसराय मार्ग होते हुए रामनगर कस्बा अंदर से बुढ़वल चौराहा पहुंची। जगह-जगह कस्बा वासियों ने फूलमाला व आरती से कलश यात्रा का स्वागत किया। सैकड़ो महिलाएं सजे हुए कलश सर पर लिए यात्रा में शामिल हुई। आज ही से गायत्री महायज्ञ व श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम संचालक बबलू वर्मा एवं विहिप के जिला मंत्री राहुल कुमार के कुशल संयोजन में कलश यात्रा निकाली गई। डीजे पर महामाई के भक्तों ने जमकर धूम मचाई तो वहीं शोभा यात्रा को देखने वालों का ताता लगा रहा। सैकड़ो महिलाएं सिर पर कलश के साथ पैदल यात्रा में सम्मिलित हुई।

प्रत्येक दिन सुबह पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ तथा शाम को हरिद्वार के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य ऋषिदेव शास्त्री के द्वारा श्रीराम कथा होगी । जिसका समापन 20 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या व विशाल भंडारे के साथ होगा। कलश यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश विभाग मंत्री आरपी दुबे जिला प्रचार प्रसार प्रमुख एसपी शुक्ला नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राकेश पटेल भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश समिति सदस्य अजीत वर्मा अर्जुन सोनी मनीष मौर्य जिला सेवा प्रमुख निर्मल मिश्रा बजरंग दल जिला संयोजन अखंड प्रताप सिंह रवि शुक्ला रमाकांत वर्मा बच्चन मिश्रा अंशु शुक्ला सहित तमाम हिंदू जनमानस ने कलश यात्रा में सहभाग किया।व्यापारी नंद गोपाल सोनी ने यात्रा में सहभाग कर रहे सभी भक्तों को बूंदी का प्रसाद वितरण किया। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उप निरीक्षक रमेश कुमार पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।




