राघवेंद्र मिश्रा
दरियाबाद बाराबंकी
शुक्रवार को थाना दरियाबाद अंतर्गत अलियाबाद में आबकारी और पुलिस चौकी अलियाबाद की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र वर्मा के नेतृत्व में चले इस अभियान में देशी, विदेशी और बियर की दुकानों पर जांच की गई।

अलियाबाद के खर्चा मोहल्ले में कई घरों पर अवैध शराब को लेकर आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र वर्मा और चौकी इंचार्ज अलियाबाद प्रवीण मिश्रा की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जिसके बाद अलियाबाद चौराहे पर निकलने वाली कई गाड़ियों की भी चेकिंग की गई।
आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि होली पर्व को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया है जिसके तहत देशी, विदेशी शराब और बियर की दुकानों को चेक किया गया और अवैध शराब की सूचना पर कई घरों में छापा मारी भी की गई है।




