संवाददाता : रिंकू सिंह
आजमगढ़ सगडी : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हेपुर गांव में पौत्री के साथ छेडखानी के विरोध पर बाबा की अनिच्छित हत्या के दो आरोपितो को जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया . जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गनपत राजभर पुत्र बिरजू राजभर निवासी साल्हेपुर ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुत्री घर से बाहर रात्रि 9.00 बजे बर्तन धो रही थी जिसके साथ अनुज राजभर ने छेड़खानी की तो पुत्री चिल्लाने लगी तो वह भाग गया . इस पर बिरजू राजभर ने अनुज राजभर को बुलाया और दो थप्पड मारा जिस पर पड़ोसी त्रिपुरारी राजभर पुत्र बालकिशुन, अनुज राजभर पुत्र बालकिशुन, कल्लू राजभर पुत्र बालकिशुन, रूग्द्दी देवी पत्नी बालकिशुन, जशवन्ती राजभर पुत्री बालकिशुन घऱ में घुसकर लाठी डण्डा ईट पत्थर से गाली देते हुए आवेदक की पत्नी व पिता बिरजू राजभर व माँ कलावती देवी को मारा पीटा जिससे पिता को गम्भीर चोट आ गयी . जिन्हें ईलाज के लिए प्राईवेट डाक्टर छपरा सुल्तानपुर ले गये दवा इलाज कराया और ईलाज के बाद लेकर घर चले आये . पिता को गम्भीर चोट लगने के कारण घर पर ही लगभग 3.00 बजे भोर में पिता की मृत्यु हो गयी तहरीर पर धारा 3(5) /74/333/115(2) /352/125/105 भारतीय न्याय संहिता के तहत पांच पर मुकदमा दर्ज कर ईमिलिया चौकी इंचार्ज रतन सिंह पटेल ने पुलिस बल के साथ 1. त्रिपुरारी राजभर पुत्र स्व0 बालकिशुन उम्र करीब 22 वर्ष 2. अनुज राजभर पुत्र स्व0 बालकिशुन उम्र करीब 18 वर्ष को शेखमौली करतारपुर पंचायत भवन के पास रोड के किनारे से समय करीब 07.45 बजे हिरासत में लेकर निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक डण्डा बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है .




