आजाद शाह जमानिया (गाज़ीपुर)
जमानिया (गाजीपुर) ख़बर गाजीपुर के जमानिया विधान सभा से है जहां सपा के राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने के बाद प्रथम आगमन पर जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह का दिलदारनगर स्टेशन पर किया गया जोरदार स्वागत। बता दें की समाजवादी पार्टी के संशोधित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सूची में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर जमानियां के विधायक ओमप्रकाश सिंह सोमवार की सुबह लखनऊ से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से दिलदानगर स्टेशन पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व मिठाई खिला उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा की पार्टी के मुखिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारणी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत कर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का कद व मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा यह सम्मान देने के लिए उन्हें 2024 के लोक सभा चुनाव में इसका रिटर्न गिफ्ट भी दिया जाएगा।