रसड़ा नगर पालिका क्षेत्र में तिरंगे का अपमान, नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही उजागर।

Uncategorized

 

रसड़ा नगर पालिका क्षेत्र में तिरंगे का अपमान, नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही उजागर।

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

रसड़ा (बलिया)। आज़ादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के बाद रसड़ा नगर पालिका की लापरवाही सामने आई है। नगर में बिजली के खंभों पर लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे सम्मानजनक स्थिति में नहीं दिख रहे हैं। कहीं तिरंगा लटक रहा है, कहीं टूट गया है तो कहीं फटकर बिखर गया है।

स्थानीय लोगों ने इसे तिरंगे का अपमान बताया है और नगर पालिका प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे दृश्य देशभक्ति की भावना को ठेस पहुंचाने वाले हैं। लोगों ने कहा कि तिरंगे को सम्मान पूर्वक लगाया गया अच्छी बात है लेकिन राष्ट्रीय ध्वज इस हालत में लगा छोड़ना देशभक्ति की भावना को ठेस पहुंचाना है नगर पालिका प्रशासन को तिरंगे को सम्मान पूर्वक उतरवा लेना चाहिए।