रसड़ा नगर पालिका क्षेत्र में तिरंगे का अपमान, नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही उजागर – खबर का हुआ असर

स्थानीय समाचार

रसड़ा नगर पालिका क्षेत्र में तिरंगे का अपमान, नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही उजागर – खबर का हुआ असर

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

रसड़ा (बलिया)। आज़ादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के बाद रसड़ा नगर पालिका की लापरवाही उजागर हुई थी। नगर में बिजली के खंभों पर लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे सम्मानजनक स्थिति में नहीं दिख रहे थे। कहीं तिरंगा लटक रहा था, कहीं टूट गया था तो कहीं फटकर बिखर गया था।

 

स्थानीय लोगों ने इसे तिरंगे का अपमान बताया था और नगर पालिका प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। लोगों का कहना था कि तिरंगे को सम्मानपूर्वक लगाया गया अच्छी बात है, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज को इस हालत में लगे छोड़ देना देशभक्ति की भावना को ठेस पहुंचाना है।

 

अब इस खबर का असर दिखा

खबर प्रसारित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और संबंधित स्थानों से खराब स्थिति में लगे राष्ट्रीय ध्वज को उतरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आगे से ऐसी लापरवाही नहीं होगी और तिरंगे का हमेशा सम्मान रखा जाएगा।