उत्तराखण्ड
खटीमा एवं सुरई वन क्षेत्रों में वनाग्नि प्रबन्धन एवं विभिन्न वानिकी गतिविधियों का निरीक्षण किया।
संवाददाता ईश्वर सिंह
दिनांक 17.05.2024 को पी.के. पात्रो. मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊ नैनीताल एवं डॉ० विनय भार्गव वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त द्वारा हिमांशु बागरी, प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी के साथ खटीमा एवं सुरई वन क्षेत्रों में वनाग्नि प्रबन्धन एवं विभिन्न वानिकी गतिविधियों का निरीक्षण किया। उनके द्वारा प्रभाग में वनाग्नि नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा विभिन्न क्रू-स्टेशनों का भी निरीक्षण किया गया। प्रभाग अन्तर्गत फारेस्ट फायर नियंत्रण हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर अधीनस्थ स्टाफ को दिशा-निर्देश दिये गये।
मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊं एवं वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त द्वारा सुरई वन विश्राम भवन एवं अन्य वन चौकियों का भी निरीक्षण किया तथा पुरानी चौकियों के जीर्णोद्धार हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। इसके उपरान्त सुरई ईको टूरिज्म के सफारी मार्गों का निरीक्षण किया गया और सुरई ईको टूरिज्म सफारी को अधिक विकसित किये जाने हेतु आवश्यक प्रयास किये जाने हेतु अधीनस्थ स्टाफ को निर्देशित किया गया।
मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊं एवं वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त द्वारा सुरई वन क्षेत्र में विभिन्न ए०एन०आर० क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया एवं आने वाले समय में इन क्षेत्रों में किये जाने वाली विभिन्न वानिकी गतिविधियों के सम्पादन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये। अन्त में मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊ एवं वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त द्वारा चूका प्रवासी पक्षी केन्द्र का भी अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान संचिता वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी, खटीमा, श्री राजेन्द्र मनराल, बन क्षेत्राधिकारी, सुरई रेंज तथा श्री महेश चन्द्र जोशी, वन क्षेत्राधिकारी, खटीमा रेंज व खटीमा रेंज, सुरई रेंज के अन्य अधीनस्थ स्टाफ उपस्थित रहे।