ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की गाड़ी में इनोवा ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट काव्या सी

स्थानीय समाचार

रामसनेहीघाट बाराबंकी: बुधवार को रामसनेही घाट तहसील क्षेत्र के दरियाबाद में रामसनेहीघाट की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट काव्या सी के वाहन में इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो कार क्षतिग्रस्त हो गई।दरियाबाद के पास जेठौती कुर्मियान गांव के पास बुधवार को निरीक्षण कर लौट रहे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के काफिले में सामने से आ रही इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त गाड़ी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट काव्या सी बैठी थीं। हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं इसकी शिकायत ड्राइवर पंकज यादव निवासी बहादुरपुर ने कोतवाली दरियाबाद में प्रार्थना पत्र के माध्यम से दी। ड्राइवर ने बताया कि इनोवा कार ने सामने से आकर जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे गाड़ी का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसे हल्की चोट भी आई है। इनोवा कार चालक मो. आसिफ उम्र उन्नीस वर्ष निवासी मुस्तफ़ाबाद जरवल जिला बहराइच को मौके पर पकड़ लिया गया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनोवा कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

LUCC के जनपद मुख्य प्रबन्धक उत्तम सिंह राजपूत और माया सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया 25-25 हजार का इनाम