खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

स्थानीय समाचार

रामनगर बाराबंकी: विकासखंड रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर महासिंह मजरे नथनापुर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जबकि प्रतिवर्ष सरकार द्वारा नलों की मरम्मत करने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर भुगतान भी किया जाता है लेकिन जिम्मेदार भ्रष्ट कर्मचारी और अधिकारियों के चलते केवल कागजों पर ही खाना पूर्ति करके मरम्मत दिखा दी जाती है। वास्तव में अगर ग्राम पंचायत में ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ जांची जाय तो तो दूध का दूध और पानी का पानी देखने को मिलेगा। एक तरफ हमारी सरकार लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं धरातल पर चल रही है वहीं पर भ्रष्टाचार में लिफ्ट जिम्मेदार केवल कागजी खाना पूर्ति करके सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। अब देखना है कि जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की नजर इस और जाती है या नहीं।

“मिशन शक्ति फेज-5” का शुभारम्भ, बच्चों को बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की दी गई जानकारी