भारत को पहले टी20 मैच में मिली हार, न्यूजीलैंड 21 रन से जीता

Breaking SPORTS

रांची न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शुक्रवार को यहां भारत को 21 रन से शिकस्त दी। न्यूजीलैंड के छह विकेट पर 176 रन के जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 28 गेंद में 50 जबकि सूर्यकुमार यादव ने 34 गेंद में 47 रन बनाये। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने चार ओवर में महज 11 रन देकर दो विकेट लिये। माइकल ब्रेसवेल और लॉकी फर्ग्यूसन ने भी दो-दो विकेट झटके।