चौथी महाशक्ति के रूप में उभरा भारत: अंगद सिंह पीड़ितों की समस्याओं के निस्तारण संबंधी अधिकारियों को एमएलसी ने दिए सख्त निर्देश

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

 

रामनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड सूरतगंज के भटौली बूथ संख्या 68 पर मन की बात कार्यक्रम को विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय अंगद सिंह के नेतृत्व में सुना गया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने समस्त देशवासियों को छठ पूजा की बधाई दी तथा दिवाली पर लोगों द्वारा की गई खरीददारी व जीएसटी महा बचत उत्सव पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलीय जीव संरक्षण तथा देश के प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास पेड़ों को लगाने तथा उनके संरक्षण संवर्धन करने की भी अपील की। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए एमएलसी अंगदसिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है ,बिना किसी भेदभाव के सभी को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ मिल रहा है। अंगद सिंह ने आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा को मजबूत करने की लोगों से अपील की। इसी क्रम में अंगद सिंह ने करमुल्लापुर, भैरमपुर, जैदपुर ,बडनपुर में बूथ अध्यक्षों द्वारा आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में भी सम्मिलित होकर लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया तथा जनता की समस्याओं का निराकरण भी किया। इस अवसर पर महादेवा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अमित अवस्थी, मोनू भास्कर ,अजय गुप्ता ,अंजनी कुमार अवस्थी, दुर्गेश शुक्ला ,शिवमंगल पाठक ,संजय वर्मा, सोनू चौहान, अजय चौहान, ननकू चौहान समेत कई लोग उपस्थित रहे।

एमएलसी ने पीड़ितों की समस्याओं के निस्तारण संबंधी अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

एमएलसी अंगद सिंह ने करमुल्लापुर मैं विगत 3 वर्ष पहले अग्निकांड से पीड़ित पारिवारिक जनों को अब तक आवास प्राप्त न कराए जाने की बात सुनकर एमएलसी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने तत्काल खंड विकास अधिकारी सूरतगंज को फोन कर पीड़ितों को आवास दिलाए जाने संबंधी सख्त निर्देश दिए तथा बड़नपुर के फिरोजपुर में करीब 20 परिवारों के घरों में बिजली न होने की बात सुन कर एमएलसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर तत्काल कार्यवाही करने संबंधित सख्त निर्देश दिए।