बाराबंकी: शारदीय नवरात्र के पर्व पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे (दिनांक 03.10.2024 से 31.12.2024 तक) विशेष अभियान “मिशन शक्ति फेज-5” के क्रम में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पायनियर माण्टेशरी हाई स्कूल बाराबंकी में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा “मिशन शक्ति फेज-5” का शुभारम्भ किया गया तथा महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी रत्ना कुमारी व महिला थाना प्रभारी मुन्नी देवी द्वारा महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाना व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पाक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गई व बच्चों द्वारा बाल-प्रस्तुति दी गई।

महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी, साइबर थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।




