वाराणसी शिवपुर मे अंजुमन पंजतनी ने दुलदुल और अलम का जुलुस हर साल की तरह इस साल भी वी डी ए कालोनी मे सारी रात गश्त किया

Social

संवाद दाता- शमीम हसन 

वाराणसी। दिनांक 28/06/2025 शिवपुर वी डी ए कालोनी मे दो मोहर्रम का जुलुस हर साल की तरह इस साल भी शान्ती के साथ वी डी ए कालोनी रात नौ बजे से रात तीन बजे तक गश्त किया। यह जुलूस अंजुमन पंजतनी शिवपुर की जानिब से चला। जिस की शुरुआत मे एक मजलिस होने पर जुलज़ना व अलम लेकर अंजुमन पंजतनी नौहा मातम करते चली। वहीं दुलदुल घोड़े को लोग शिरनी खिलाने के लिए अपने-अपने घरों पर खिलारहे थे। और गली से जब जुलुस कालोनी रोड पहुंचा तो एक तकरीर हुई जिस के बाद अंजुमन पंजतनी ने नौहा मातम किया। जुलूस आगे बढ़ा मरहूम सैय्यद ज़हीर हसन के घर पर दूसरी तकरीर हुई तकरीर के बाद अंजुमन गुज़ारे अब्बासिया शिवाला बनारस ने नौहा मातम किया। रात तीन बजे तक बनारस की अंजुमनों ने नोहा मातम किया । वी डी ए कालोनी मे जिस रास्ते से जुलूस चलरहा था वहीं पूरे जगह पर शबील लगी हुई थी कहीं पानी शर्बत और चाय बिस्कुट नमकीन थे। दूर दूर से आए लोगों को कालोने मे बहोत लोगों ने सभी को खाना भी खिलाया जारहा था।

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨