वर्दी की हनक में रोजगार सेवक को पीटा,दी गालियां, लाइन हाजिर किए गए दरोगा 

Breaking CRIME

एटा

संवाददाता: बृजेश कुमार

 

*वर्दी की हनक में रोजगार सेवक को पीटा,दी गालियां, लाइन हाजिर किए गए दरोगा 

 

एटा।मामला कोतवाली अलीगंज के नगला पड़ाव क्षेत्र का है जहां दरोगा सुरेन्द्र मोहन ने मोबाइल चोरी के शक में ग्राम कंचनपुर निवासी रोजगार सेवक को पकड़कर पीट दिया। उसे गालियां दीं और बोले *तेरी नेतागिरी और बदमाशी सारी तेरी #& में घुसा दूंगा।तेरे जैसों की गुलामी नहीं करता। घर जाने के लिए तैयार बैठा हूं,नौकरी से निकलवा दे।*

 

निरीह रोजगार सेवक हाथ जोड़ता रह गया।इसी बीच काफी भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने बीच बचाव करवाया।इसके बाद मनबढ़ दरोगा पीड़ित को थाने लेकर आ गया और शांति भंग में चालान कर दिया।

 

मामला संज्ञान में आने पर *उच्चाधिकारियों ने दरोगा सुरेन्द्र मोहन को लाइन हाजिर* कर दिया है एवं *जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी अलीगंज को सौंप* दी गई है। *जांच पूरी होने के उपरांत क्या कार्रवाई की जाती है देखने की बात है।*

 

मामला शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है परंतु वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है