सरायमीर में पुरानी घरोही को लेकर गरीब पीड़ित हुआ परेशान अधिकारियों पर मिलीभगत का लगाया आरोप

स्थानीय समाचार

सरायमीर आजमगढ़
संवाददाता : अनिल कुमार
आजमगढ़ जनपद अंतर्गत कोतवाली थाना सरायमीर क्षेत्र के मोहल्ला रौजा अली स्थान नोनिया टोला का रहने वाला राहुल चौहान ने अधिकारियों पर गंभीर रूप से आरोप लगाते हुए कहा कोई सुध नहीं लेने वाला नहीं है वह दर-दर की ठोकरें खा रहा है इस सम्बन्ध में राहुल चौहान ने बताया की सरायमीर थाना एस एच ओ विवेक कुमार पांडेय से वह जब अपनी बात रखी तो सरायमीर थाना के एस एच ओ राहुल चौहान पर भड़क गये वही पीड़ित ने बताया की सरायमीर थाना एस एच ओ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे राहुल चौहान ने बताया कि कई बार तहसील का भी चक्कर लगाया फिर भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई थक हार कर पीड़ित राहुल चौहान ने इसकी दरखास एसपी कलेक्ट्री पर भी किया फिर भी राहुल चौहान दर-दर की ठोकरें खा रहा है.