एटा में शिक्षक पिता बना हैवान, बेटी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, फिर लगा दी आग

Breaking CRIME

 

 

 

सवांदाता सत्यवान सिंह चौहान (एटा)

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की कोतवाली जलेसर क्षेत्र में शिक्षक पिता ने 15 साल की बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। इस हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके शव को पेड़ पर लटका दिया। बाद में सबूत मिटाने के लिए जला दिया। मामले की प्राथमिकी मृतका की मां ने अपने पति के विरुद्ध दर्ज कराई है।कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेशपुर में रविवार रात की ये घटना है। शकुंतला ने बताया कि उसके पति ब्रजवासी के एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इसकी जानकारी 15 साल की बेटी नीलू को हो गई थी। 22 अगस्त की रात उसकी कहासुनी पिता के साथ हो गई। यह बात रात करीब 2 बजे की है। नीलू के विरोध को देखते हुए ब्रजवासी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में घर के पास नीम के पेड़ पर शव को लटका दिया। मृतका की माँ शकुंतला ने बताया कि रात करीब 3 बजे उसकी आंख खुली तो नीलू को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद वहां पहुंचे ब्रजवासी ने गांव के अन्य लोगों की मदद से साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया। सीओ जलेसर इरफान नासिर खान ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के विरुद्ध हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुरुआती पड़ताल में मामला अवैध संबंधों का पाया गया है। आरोपी की पुत्री इसका विरोध कर रही थी, जिसके चलते उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।