एटा में श्री हनुमान जन्मोत्सव तथा रमजान माह के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी

स्थानीय समाचार

एटा
संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा में श्री हनुमान जन्मोत्सव तथा रमजान माह के दृष्टिगत मिश्रित आबादी वाले तथा संवेदनशील स्थानों पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा उदय शंकर सिंह के निर्देशन में हनुमान जन्मोत्सव तथा रमजान माह के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा मिश्रित आबादी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इसके चलते आज दिनांक 05.04.2023 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी क्षेत्र तथा संवेदनशील स्थानों (नन्नू मल चौराहा, किदवई नगर, ठंडी सड़क, मारहरा दरवाजा, हाथी गेट, मेहता पार्क आदि) पर ड्रोन कैमरा चलाकर छतों आदि की निगरानी की गई। तथा आमजनों से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई।