भगतपुरवां में दलितों पर आए दिन मारपीट और जातिसूचक गाली देना बन गयी हैं दबंगों की आदत

स्थानीय समाचार

संवाददाता : एस के पटेल
हंडिया उतरांव थाना क्षेत्र के भगतपुरवा चांदोपारा गांव में दलितों पर दबंगों का जुल्मों सितम नहीं थम रहा है। दलितों की पट्टे की जमीन, सरकारी चक मार्ग, गांव की बचत जमीन पर कब्जा करने वाले दबंग लोग दलितों पर तरह-तरह के जुल्म ढा रहे है। दबंगों द्वारा आगजनी दलित उत्पीड़न जैसे मामले में आरोपित गिरोह के लोगों की अभी तक गिरफ्तारी न होने से सभी मनबढ़ हो गए हैं। पीड़ित दलितों ने प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए सीएम को पत्र देकर दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है। गांव की दलित महिला फुलदेई, गुलाब कली, उर्मिला इनको एक दशक पहले आवासीय पट्टा मिला है। जिसकी कई बार पैमाइश कर राजस्व टीम द्वारा इन गरीब महिलाओं को कब्जा दखल दिलाया गया। लेकिन दबंग गिरोह बंद लोगों के द्वारा कई बार इन दलितों की कब्जा दखल को गुंडई के बल पर सरेशाम तांडव कर उनको भगा दिया गया। हद तो पार तब हो गई जब 28 -12 -2018 को दिनदहाड़े अनिल पटेल और उनके साथियों ने दलितों के मकान में आग लगा दिया गया और टीनसेड रखा मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। जिसमें दलितों के मासूम बच्चे जिंदा जलने से बच गए थे। इस मामले में पुलिस ने कई महिलाओं समेत 8 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।लेकिन आज तक आरोपित लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। गिरफ्तारी न होने से मनबढ़ अनिल पटेल उसके साथियों के द्वारा एक बार फिर दलितों पर जुल्म ढाने की तैयारी कर रहा है। आये दिन उनके साथ मारपीट करना, जातिसूचक गाली देना और तरह-तरह से परेशान करना जैसे उनकी आदत बन गई है। पीड़ित दलितों ने गुरुवार को प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए सीएम और पुलिस अफसरों को पत्र देकर दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है।