संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 25/03/2026 पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा मुकदमा उपरोक्त की गम्भीरता के दृष्टिगत जीरो टालर्रेस की नीति के तहत आपराधिक कृत्य से अर्जित सम्पत्तियों को अधिग्रहण/कुर्क करने के अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कफ सिरप से संबधित मु0अ0सं0 235/2025 धारा 26 डी एनडीपीएस एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 61(2), 338, 336(3), 340(2), 318(4) बीएनएस व धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट अभियोग के अभियुक्त मनोज कुमार यादव पुत्र भोला नाथ यादव निवासी K-55/94, औसानगंज, थाना जैतपुरा, जिला वाराणसी की विभिन्न सम्पत्तियों व विभिन्न बैंको के खातों को को अन्तर्गत धारा 68-F(1) (NDPS) Act में फ्रीज की कार्यवाही दिनांक 24.02.2026 को की गयी थी जिसकी सुनवाई के दौरान की गई प्रभावशाली पैरवी के परिणाम स्वरुप निरीक्षण अधिकारी सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEM(FOP) अधिनियम तथा एनडीपीएस अधिनियम, दिल्ली द्वारा दिनांक 20.03.2026 को अभियुक्त मनोज कुमार यादव उपरोक्त की कुल 20 अचल सम्पत्तियों तथा विभिन्न बैंकों के कुल 07 बैंक खातों को अन्तर्गत धारा 68-F(2) (NDPS) Act सीज किये जाने के संबंध में आदेश पारित किया गया ।
संक्षिप्त विवरणः- मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त मनोज कुमार यादव उपरोक्त द्वारा भारी मात्रा मे न्यू फेन्साडिल कफ सीरप को वाराणसी व आस पास के क्षेत्रो मे फर्जी एवं कूटरचित ई वे विल तैयार कर नशे के रूप मे प्रयोग हेतु विभिन्न फर्मो के माध्यम से आपराधिक षडयन्त्र के तहत विक्रय कर भारी आर्थिक लाभ प्राप्त कर अवैध रूप से अचल सम्पत्ति क्रय की गयी है जिसको चिन्हित कर सम्पत्ति को आदेश संख्या: NDPSA/FO/123/DEL/2026 Date:20/03/2026 के तहत अंतर्गत धारा 68-F(2) (NDPS) Act में नियमानुसार निम्नांकित सम्पत्ति / खातों को सीज करने के संबंध में श्रीमान् निरीक्षण अधिकारी सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEM(FOP) अधिनियम तथा एनडीपीएस अधिनियम, दिल्ली द्वारा आदेश पारित किया गया । सीज की गयी सम्पत्ति का कूल मूल्यः- 13 करोड़ 53 लाख 05 हजार 985 रुपया ।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम –
विजय प्रताप सिंह एसीपी कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी । दयाशंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक / विवेचक थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 श्री अंकित सिंह, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 विजय कुमार यादव थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी। उ0नि0 श्री लवलेश पटेल एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 श्री दीपक कुमार, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 धीरज, एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 राज कुमार चौकी प्रभारी गायघाट, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 प्रिंस तिवारी चौकी प्रभारी अमियामण्डी, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 हिमांशू कुमार, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । हे0का0 जितेन्द्र यादव थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 रविकान्त दूबे, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 गोविन्द सिंह, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 विकेश कुमार, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 प्रवीण कुमार सिंह, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 आशीष कुमार यादव, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । म0का0 शालिनी राय, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी। म0का0 लक्ष्मी, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । म0का0 कोमल सिंह थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी




