आईएमडी ने जारी की चेतावनी, आने वाले दिनों में इन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश

Breaking

नई दिल्ली: इन दिनों देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं आईएमडी ने विभिन्न राज्यों में भारी से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। बात करें दिल्ली की तो दिल्ली में आज मध्यम बारिश के लिए आईएमडी ने लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच से छह दिनों में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। बारिश और बादल की वजह से मौसम सुहाना रहेगा और तापमान में भी कमी देखी जा रही है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसके मुताबिक राज्य में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। मध्यम से भारी बारिश की वजह से पहले ही बादल फटने की वजह से कई जिलों में बाढ़ की मार झेल चुके हिमाचल प्रदेश की मुश्किलें घटने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें जिन 9 जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है उन जिलों में सोलन, मंडी और शिमला जैसे आर्थिक और पर्यटन महत्व के जिले भी शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र के कई जिलों को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, पड़ोसी ठाणे और रायगढ़ समेत पूरे राज्‍य में बार‍िश हो रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और ठाणे ज‍िले के ल‍िए बार‍िश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। तो वहीं रत्नागिरी जिले में आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण देश भर की सभी नदियां उफान पर हैं। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। वहीं गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है वहीं यूपी में गंगा भी उफान पर हैं। इसके अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से मौसमी नदी-नाले उफान पर हैं।

पीएम मोदी आज सीकर आएंगे, पीएमओ ने मेरा पूर्व निर्धारित संबोधन कार्यक्रम हटाया: सीएम गहलोत