गोंडा बहराइच मार्ग पर नहर विभाग कॉलोनी शिव धारा पयागपुर के सामने लकड़हारो का रहता है अवैध कब्जा

Breaking

गोंडा बहराइच मार्ग पर नहर विभाग कॉलोनी शिव धारा पयागपुर के सामने लकड़हारो का रहता है अवैध कब्जा

 

 बहराइच गोंडा मार्ग पर  पयागपुर थाने से लगाकर बबयानाला, रुकनापुर , शिव दहा तिराहा,मार्ग के दोनों पटरियों पर लगा लकड़ी का टाल से आने जाने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत बन चुका है। जिससे टकराकर कभी भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। शिव दहा चौराहे से लेकर बबयानाला, रुकनापुर, तक बहराइच गोंडा मार्ग के दोनों तरफ लकड़ी का जगह जगह,टाल लगा रखा गया है। जहां आने जाने वाले वाहन व राहगीरों को आए दिन परेशानी उठानी पड़ रही है। परंतु इस तरफ स्थानीय प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जब इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया इसकी जानकारी क्षेत्राधिकारी हमने दे दिया है।मुख्य मार्ग के किनारे लकड़ियों का टाल लगाने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।