मकान व दुकान में चोरी का झूठा षडयंत्र रचने वाला गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल व मैग्जीन बरामद

CRIME

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
मकान व दुकान में चोरी का झूठा षडयंत्र रचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व मैग्जीन बरामद की। सोमवार को सतीश कुमार पुत्र स्व0 राम भजन निवासी सोहिलपुर मजरे हथौंदा थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी की दुकान व मकान में चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना का सफल अनावरण कर सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक, दक्षिणी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी सोहिलपुर मजरे हथौंदा थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को दिनांक 23.01.2023 को अयोध्या-लखनऊ हाइवे कोटवा सड़क पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर व दो अदद मैग्जीन बरामद कर थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0 29/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त सचिन द्वारा ही ज्वैलरी को घर में छिपा दिया गया था। अभियुक्त के पास से बरामद पिस्टल के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।