मरीजों का खून चूस रही अवैध पैथोलॉजी लैब

Breaking स्थानीय समाचार

गाजीपुर

Nk9 

 

मरीजों का खून चूस रही अवैध पैथोलॉजी लैब

 

गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के बगल में बिना मानक व पंजीकरण के यूनिटी पैथ लैब धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। अहम बात यह है कि इसकी जानकारी अधिकारियों को भी है। बावजूद अंजान बने हुए हैं। कार्रवाई न होने के वजह से अवैध लैब संचालकों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि लैब में मरीजों का खुलेआम खून चूसा जा रहा है, क्योंकि इन लैब में कराई गई जांचों की रिपोर्ट कितनी सही होगी, इसका जबाब देने के लिए कोई भी तैयार नहीं हैं।
लैब संचालक द्वारा एक पत्रकार को भी नहीं बक्शा गया उनको भी चूना लगाकर खून चूस लिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी –

ऐसा लगता है कि स्वास्थ्य विभाग अवैध रूप से संचालित लैब पर कार्रवाई के मूड में नहीं है। स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई भी करती है तो संचालकों द्वारा दो चार माह बाद नाम बदलकर दूसरा लैब चलाने लगते हैं।
जिले में सैदपुर,करंडा, नंन्दगंज, सादात, जखनियां, दुल्लहपुर, जमानियां, दिलदारनगर, भदौरा, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद आदि जगहों पर अवैध पैथोलॉजी लैब धड़ल्ले से संचालित हो रहा है।

सीएचसी प्रभारी अनजान, पूछे क्या करना है –

पत्रकारों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के प्रभारी को अवगत कराने पर प्रभारी द्वारा उल्टे पत्रकारों से कहा जा रहा है कि इसमें क्या करना है। ऐसे में सवाल तो यह उठता है कि यह अवैध लैब किसके सह पर चल रहा है। मामला उजागर होने के बाद अब देखना यह होगा कि क्या प्रभारी द्वारा कार्रवाई की जाएगी कि मामला ठंडा बस्ता में डाल दिया जाएगा।

वर्जन –

आपके द्वारा मामला बताया जा रहा है खानपुर बाजार में यूनिटी पैथ लैब का क्या करना है, यूनिटी यूनिटी…पैथ है, पहले मेरे द्वारा देखा जाएगा कि फर्जी है कि सही – आर. पी यादव, प्रभारी/अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर