नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी संवाददाता)
ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी की धर्मपत्नी प्रतिभा तिवारी के हुए असमय निधन पर बुधवार को त्रयोदशाह संस्कार के मौके पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के हजारों संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत , पूर्व सांसद अंजू बाला चौधरी, पूर्व ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा, विधायक सुरेश यादव, विधायक गौरव रावत,पूर्व विधायक अमरेश शुक्ला, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, जिला पंचायत अध्यक्ष गोंडा घनश्याम मिश्रा, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधायक कटरा बाजार बैजनाथ दुबे, नगर पालिका बाराबंकी चेयरमैन प्रति निधि सुरेन्द्र सिंह वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष रामनगर रामशरण पाठक, दरियाबाद ब्लाक प्रमुख आकाश पांडेय, पुरेडलाई ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटू, चेयरमैन प्रतिनिधि मोहन लालगंज सत्यम पांडेय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय, खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र, सीएचसी अधीक्षक प्रणव श्रीवास्तव, पीजी कॉलेज के प्राचार्य कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, समाजसेवी चंद्र भूषण शुक्ला सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, अधिवक्ता, पत्रकारों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों का दिवंगत पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वर्गीय प्रतिभा तिवारी को पुष्प अर्पित कर नमन करने वालों का देर रात तक ब्लॉक प्रमुख के मझौनी स्थित आवास पर तांता लगा रहा।