एटा में दिखा हिन्दू मुस्लिम एकता का मानवीय चेहरा हिंदू युवक ने खून देकर मुस्लिम महिला की बचाई जान

स्थानीय समाचार

संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा। बीमारी के कारण गंभीर हालत में एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती मुस्लिम महिला को क्षेत्रीय कार्यसमिति भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुशल खितौलिया ने ब्लड देकर महिला की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया है। इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए तमाम लोग श्री खितौलिया की भारी प्रशंसा कर रहे हैं। यह भी पता चला है कि बीमार महिला के परिजनों ने क्षेत्र कार्यसमिति भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुशल खितोलिया का आभार व्यक्त किया है। ओ पॉजिटिव ब्लड देकर एटा में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करते हुए पीड़ित महिला को अपना खून देकर मदद की है। एटा ब्लड बैंक में ओ पॉजिटिव ब्लड ना होने के कारण ब्लड बैंक की ब्लड डोनेट सूची से कॉल करके क्षेत्रीय कार्यसमिति भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुशल खितौलिया को बुलाया गया था। ब्लड डोनेट करने के बाद कुशल खितोलिया ने कहा कि हम लोगों के जातिय धर्म भले ही अलग-अलग हो लेकिन इंसान तो एक ही है,और ब्लड हम सब लोगों का आपस में मिलता जुलता है, इसलिए बक्त पड़ने पर एक दूसरे की मदद हमेशा करनी चाहिए। जिससे कि समाज में एक अच्छा संन्देश जा सके और हिंदू- मुस्लिम की बजाय मानवता की एकता का संदेश मजबूत हो सके।