राशिफल: 25 मई, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज व्यापार में इच्छित परिणाम न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। अपने प्रयासों में कमी न होने दें। मन में हीनता की भावना आ सकती है। आपकी योजना किसी कारणवश अटक सकती है। परिवार में परेशानियां उत्पन्न होंगी।

वृष

आज रुका हुआ काम अचानक बन सकता है। वरिष्ठ और बुद्धिमान लोगों के साथ आपके संपर्क विकसित होंगे। विरोधी आपके सामने कमजोर होंगे। बच्चों के साथ दोस्ताना संबंध रखें। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

मिथुन

आज व्यवसाय में बड़ा निवेश कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। क्रोधी स्वभाव वाले लोगों की आलोचना हो सकती है। रक्तचाप के रोगी स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क

आज घरेलू मामलों को लेकर काफी व्यस्त रहेगे। परिवार के लोग आपसे प्रेम तो रखेंगे लेकिन आपको अपनी बात समझाने में थोड़ी मुश्किल होगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। अनुसंधान संबंधी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है।

सिंह

आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में परेशानी का अनुभव होगा। आंखों से जुड़ी समस्या सामने आ सकती हैं। काम की वजह से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

कन्या

आज सेहत के दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा है। जल्दबाजी के बजाय गंभीरता और धैर्यपूर्वक निर्णय लेंगे। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। कानूनी मामलों में परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

तुला

आज बड़ी कारोबारी डील हो सकती है। अपना काम बेहतरीन तरीके से करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा। घर के नवनिर्माण पर धन खर्च करेंगे। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

आज पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद जन्म ले सकते हैं। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

धनु

आज कारोबार के दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। आपकी विनम्रता का लोग गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। अपने घर के छोटे सदस्यों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। वैवाहिक कार्यक्रमों आदि को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मकर

आज नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। बच्चे काफी आज्ञाकारी रहेंगे। सभी काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है।

कुंभ

आज जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त होने की संभावना है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

मीन

आज मन की चंचलता पर नियंत्रण करें। जल्दबाजी में धनहानि होने की आशंका है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाही करेंगे। प्रेमी जन के साथ संवादहीनता हो सकती है। अपने स्वाभिमान का ध्यान रखें। अपने खानपान की आदतों पर सुधार करें।

बुलंदशहर: करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत