मेष
आज नियमों की अनदेखी करने के कारण आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। मन में उदासी का भाव रह सकता है। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। परिवार में सदस्यों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा।
वृष
आज आपके संतुलित विचारों की लोग प्रशंसा करेंगे। आपको बड़ा व्यावसायिक ऑर्डर मिल सकता है। भाई-बहनों से आपको सहायता मिलेगी। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है।
मिथुन
आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। विवादित मामलों को ज्यादा न बढ़ने दें। आपकी कार्यकुशलता पर लोग सवाल उठाएंगे। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। कुछ काम अधूरे छूट सकते हैं। घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।
कर्क
आज आत्मविश्वास के साथ आप आगे बढ़ें। अपनी जिम्मेदारी से पीछे न हटें। ललित कलाओं की तरफ आपकी रुचि जागृत होगी। व्यावसायिक यात्रा से आपको धन और प्रतिष्ठा मिल सकती है। संतान के ऊपर आपको गर्व होगा।
सिंह
आज आपको आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए। उच्च अधिकारियों से आपको दिशानिर्देश मिलेंगे। स्वार्थी व्यवहार के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। असमंजस की स्थिति में फंसने की संभावना है। कुछ लोग आपके काम के बीच टांग अड़ा सकते हैं।
कन्या
आज नया रोजगार आप शुरू कर सकते हैं। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। अचानक शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। वाणी में मिठास के कारण लोगों के प्रिय बने रहेंगे। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है।
तुला
आज मन में अज्ञात भय सताएगा। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में धीमापन रहेगा। अच्छे मित्रों के साथ संबंध खराब न होने दें। गलत संगति के कारण आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। आंख मूंदकर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक
आज आय में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। आपके सार्वजनिक विचारों को लोग काफी महत्व देंगे। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नई संपत्ति खरीद सकते हैं।
धनु
आज दूसरों के मामलों में तांक-झांक न करें। समस्याओं का मुक़ाबला आप साहसपूर्वक करेंगे। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। मधुमेह रोगियों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। घरेलू कार्य आपको स्थगित करने पड़ सकते हैं।
मकर
आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। प्रबुद्ध व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। आपकी सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई रुका हुआ काम होने से मन प्रसन्न होगा।
कुंभ
आज कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं। लोग आपकी सहायता और अच्छे व्यवहार का अनावश्यक लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। स्वयं के लिए अतिरिक्त समय निकालना चाहिए। वैवाहिक प्रस्तावों को लेकर जल्दबाजी न करें।
मीन
आज कमीशन संबंधित व्यवसाय से उच्च धन लाभ प्राप्त होगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। बच्चे पढ़ाई में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेंगे। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।