मेष
आज बॉस आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। आपको कुछ दुविधापूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। मन में किसी तरह का पूर्वाग्रह न पालें। यात्रा से लाभ होगा। आप स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेंगे।
वृष
आज व्यापार में सहयोगियों के साथ खिट-पिट हो सकती है। परिजनों की चिंता रहेगी। आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। उच्च अध्ययन के इच्छुक विद्यार्थियों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं। बड़ा काम करने की इच्छा होगी।
मिथुन
आज व्यापार की परेशानियां दूर होंगी। आपको घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ेगा। मांसपेशियों में थकान महसूस होगी। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। दोपहर तक सारे महत्वपूर्ण कार्य कर लें। प्रभावशाली लोगों से दोस्ताना संबंध बनेंगे।
कर्क
आज व्यापार की परेशानियां दूर होंगी। घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ेगा। मांसपेशियों में थकान महसूस होगी। आप जो काम नहीं करना चाहते हैं वो ही आपको करना पड़ेगा। गुस्से और जल्दबाजी वाले स्वभाव से आपको बचना चाहिए।
सिंह
आज विपरीत परिस्थितियों के बीच आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप अपने मित्रों के बीच खासे लोकप्रिय रहेंगे। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे इससे आपको बहुत लाभ होगा।
कन्या
आज नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। अपने स्वभाव को लेकर आत्मचिन्तन अवश्य करें। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। सभी काम मन लगाकर करें। खोया हुआ पुराना धन मिल सकता है।
तुला
आज आय के साधनों में वृद्धि होगी। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। भूमि और संपत्ति को लेकर बड़ी डील होने की संभावना है। धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहेंगे। सुबह सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।
वृश्चिक
आज आप दूसरों को अनावश्यक सलाह देने से बचें। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। मेहनत के कारण शाम को थकान और बदन दर्द का अनुभव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का आनंद उठाएंगे।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारी वाला काम सौंपा जा सकता है। पर्यटन के लिए जा सकते हैं। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। आप दूसरों की भावनाओं का काफी ध्यान रखते हैं। इसलिए लोगों के चहेते बने रहेंगे।
मकर
आज का दिन कारोबार के लिए बहुत अच्छा है। शत्रुओं की योजना विफल होगी। अति उत्साह में बजट का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर होंगे। घर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर काफी ध्यान देंगे।
कुंभ
आज नए काम को लेकर जल्दबाजी न करें। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। शाम को किसी पार्टी या आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यों में नवीनता आने से उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
मीन
आज सोचे हुए काम पूरे होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक रणनीति बनाने के लिए दिन शानदार है। यदि आपको कोई सलाह देता है तो आपको उस पर प्रतिक्रिया देने से पहले विचार करना चाहिए।