राशिफल: 20 अप्रैल, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज समस्याओं का समाधान होने से आपका तनाव दूर होगा। कार्यशैली में सार्थक बदलाव ला सकते हैं। कारोबार में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ उत्तम समय बिताएंगे। शिक्षा में आ रही परेशानी दूर होगी।

वृष

आज लंबी दूरी की यात्रा  न करें। अपने काम पर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। लवमेट्स से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने खानपान को लेकर सावधानी रखें। मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस करेंगे।

मिथुन

आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बच्चों की सफलता से आपको गौरव की अनुभूति होगी। आपको शरीर को काफी आराम देने की आवश्यकता है। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे।

कर्क

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने कारोबार को लेकर बड़ा लक्ष्य बनाएंगे। अपने काम की गुणवत्ता पर सुधार करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा संस्थान के प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी। परेशानियां दूर होंगी।

सिंह

आज यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो दिन बहुत ही अच्छा है। अपने प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं। बॉस से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

कन्या

आज अपनी गलतियों को लेकर पछतावा हो सकता है। नई संपत्ति में बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिए। सेहत में थोड़ी खराबी आने की आशंका है। पेटदर्द और गैस की समस्या हो सकती है। आपके विचारों में नकारात्मकता जगह ले सकती है।

तुला

आज व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने कार्यों को तय समय पर पूरा कर लेंगे। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन लेने का अवसर प्राप्त होगा। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है।

वृश्चिक

आज जॉब में आपको नई टीम के साथ काम करना पड़ सकता है। पुराना कर्ज चुकाने के लिए दिन अनुकूल है। आपको नया रोजगार मिल सकता है। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। रियल एस्टेट से जुड़े हुए कारोबार में धन लाभ होगा।

धनु

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके रचनात्मक विचारों और सुझावों की प्रशंसा होगी। शाम के समय परिजनों की किसी बात पर आपको गुस्सा आ सकता है। किसी भी तरह के व्यसन व बुरी आदत से दूर रहें।

मकर

आज आपकी योजनाओं में अचानक बदलाव आने से काम बिगड़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। शरीर में कोई समस्या या कमजोरी महसूस हों तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें।

कुंभ

आज आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। आप कोई नई स्किल सीख सकते हैं। अपने बुद्धि-विवेक और कौशल का परिचय देंगे। अनावश्यक खर्चों में नियंत्रण पा लेंगे।

मीन

आज प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। फाइनेंस को लेकर स्थिति मजबूत होगी। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। जॉब में आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।  लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे।