राशिफल: 19 मई, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं इसलिए लापरवाही से बचें। कमीशन से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा।

वृष

आज आप बेहद आनंदित रहने वाले हैं। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मित्रों से लंबी बातचीत हो सकती है।

मिथुन

आज सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं। कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। नशीले पदार्थों का सेवन न करें। दांपत्य संबंधों के लिए समय अवश्य निकालें। यात्राओं के लिए दिन सुखद नहीं रहेगा।

कर्क

आज भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ हो सकता हैं। परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्यपूर्वक किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह

आज दूसरों की बातों को ज्यादा तूल न दें। व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। संतान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। नए घर या जमीन में निवेश सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा।

कन्या

आज आपके काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अनावश्यक खर्चे नियंत्रित रखें। लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से दूरी बनाकर रखें।

तुला

आज मान-सम्मान की चिंता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और दिनचर्या अनुशासित रखें।

वृश्चिक

आज अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। मन हर स्थिति में शांत रखें। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभाएगा।

धनु

आज आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिंत होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।

मकर

आज गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। मित्रों के परामर्श पर गंभीरता से ध्यान दें। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। संतान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है।

कुंभ

आज काम न बनने के कारण मन निराश हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। निजी रिश्तों को लेकर गंभीर रहें। एसिडिटी के कारण पेट व सीने में जलन की समस्या हो सकती है।

मीन

आज ऑनलाइन कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिलेशनशिप के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे।