मेष
आज कला जगत से जुड़े लोगों की उन्नति होगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। युवा उद्यमियों को सम्मान मिल सकता है। घर की सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।
वृष
आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर बनाए रखें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ेगी।
मिथुन
आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। पुराने रोगों की बाधा समाप्त होगी। पूजा-पाठ और सत्संग में आप भाग लेंगे। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे।
कर्क
आज लोगों से आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। घर में बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। प्रेम संबंधों में आपको थोड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर काफी सावधान रहें।
सिंह
आज मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी की अहमियत को समझें। लोगों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे। अपने विचारों को लेकर थोड़े स्पष्ट रहें। विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहें हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचे।
कन्या
आज आपकी परिस्थितियां काफी कमजोर रहने वाली हैं। आय में कमी होने से आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका स्वभाव थोड़ा अड़ियल भरा रहेगा। ईर्ष्यालु लोग आपके विषय में गलत बातें फैलाएंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या होगी।
तुला
आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मित्र आपको हर कार्य में सहायता देंगे। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी सफलता का भरपूर आनंद उठाएंगे।
वृश्चिक
आज उधार दिया हुआ धन आपको वापस करना पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियां दूर होंगी। पढ़ाई में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
धनु
आज अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। नए काम की शुरुआत करने का विचार बनाएंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा।
मकर
आज कारोबार में ग्राहकों के रवैये से नाखुश हो सकते हैं। लक्ष्य को पूरा करने के लिए संसाधन जुटाने में कठिनाई होगी। मानसिक तनाव का असर आपके काम और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।
कुंभ
आज समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। बौद्धिक कार्यों में आप काफी ध्यान देंगे। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। नौकरी में आप बड़ा बदलाव कर सकते हैं।
मीन
आज आपको विदेशों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। करियर को लेकर नई दिशा प्राप्त हो सकती है। वैचारिक मतभेदों को अपने व्यक्तिगत संबंधों पर हावी न होने दें। जो काम आप काफी दिनों से टाल रहे थे वो करना पड़ सकता है।