राशिफल: 17 मई, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। कारोबार में आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं, लेकिन आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। परिवार जनों की सहमति से किसी तीर्थदर्शन की योजना बना सकते हैं।

वृष

आज आपको सहकर्मियों पर पूर्ण भरोसा नहीं करना चाहिए। घर की समस्याओं को स्वतः सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है।

मिथुन

आज व्यापार में किए गए बदलावों से लाभ प्राप्त होगा। दोपहर के बाद की स्थितियां काफी अनुकूल रहेंगी। सामाजिक संस्थाओं में दान और सेवा कार्य करने का विचार मन में आ सकता है। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटों का अंत होगा।

कर्क

आज आपकी सूझबूझ और समझदारी की सब जगह प्रशंसा होगी। आप जिन कार्यों को कठिन मान रहे थे वे आसानी से पूरा कर लेंगे। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। कृषि संबंधित उद्योगों से काफी लाभ प्राप्त होगा।

सिंह

आज इस समय भावुक होने के बजाय व्यवहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। धन के हिसाब-किताब को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें। प्रेमी जन से संबंध मधुर रखें।

कन्या

आज अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। आलस्य के कारण किसी काम को टाल सकते हैं। आपकी कार्यप्रणाली का लोग विरोध कर सकते हैं। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

तुला

आज नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी। बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और उत्तम सलाह प्राप्त होगी।

वृश्चिक

आज आपको कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। परिजन किसी कारण आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे।

धनु

आज विचारों के आपसी आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति की खरीद-बिक्री से लाभ होगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा।

मकर

आज भाग्य आपका साथ नहीं देगा। हर काम को समय से निपटाने का प्रयास करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। यात्रा थकाऊ लेकिन फलदायक रहेगी। दूसरों के भरोसे न रहें वरना आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

कुंभ

आज ऑफिस में सीनियर्स आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। अपनी योग्यता का भरपूर लाभ उठाएंगे। व्यापारी क्लाइंट्स के साथ बड़ी डील कर सकते हैं।

मीन

आज नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। आत्मविश्वास और मनोबल आपकी सबसे बड़ी शक्ति है इसे कभी कम न होने दें। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है।