राशिफल: 17 अप्रैल 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज आप अटके मामलों को धीरे-धीरे सुलझा लेंगे। नई जॉब खोज रहे हैं तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। समाज में आपका रसूख बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। पैतृक संपदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

वृष

आज आप समय का सदुपयोग करेंगे। इसके कारण आपके कई छूटे हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना बन रही है। लोग आपसे काफी प्रेरणा लेंगे। कमीशन और इंश्योरेंस जैसे कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। फिटनेस को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

मिथुन

आज पुराने संबंधों का लाभ आपको मिल सकता है। अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों या सेवाओं की गुणवत्ता पर काफी ध्यान देना पड़ेगा। लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं।

कर्क

आज आपको अचानक कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। अपच के कारण मुंह में छाले पड़ सकते हैं। मधुमेह के रोगियों को दवाओं के प्रयोग में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

सिंह

आज पहले की गई मेहनत से आपको लाभ मिलेगा।  व्यवसाय में नए तरीके की योजना अपनानी पड़ेगी। रिटेल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।  ऑफिस में लोग आपका काफी सहयोग करेंगे।

कन्या

आज आपको जीवनसाथी की सलाह लेनी चाहिए इससे आपको लाभ मिलेगा। सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम जल्दी में पूरे हो जाएंगे। किसी रिश्तेदार की आपको मदद करनी पड़ सकती है। इससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा।

तुला

आज ऑफिस का महत्वपूर्ण काम अचानक आपको करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के व्यवहार के कारण मूड खराब हो सकता है। घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कर्नाटक में हर माह युवाओं को देंगे 3000 और महिलाओं को 2000 रुपए : राहुल गांधी

वृश्चिक

आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने वर्चस्व की चिंता रहेगी। लोग मीठा बोलकर आपसे अपने काम करवाने का प्रयास करेंगे। अपने खर्चों को सीमित और संतुलित रखें। काम का अतिरिक्त बोझ आने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे।

धनु

आज आप नई संपत्ति या मकान आदि खरीदने का विचार बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का भाव बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काफी निर्भर रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे।

मकर

आज अपने स्वार्थ के लिए गलत रास्तों का चुनाव न करें। कुछ निजी समस्याओं के कारण मन विचलित रह सकता है। लघु उद्योग कर रहे लोगों को कठिनाई हो सकती है। आंखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है।

कुंभ

आज आवश्यक कार्य को लेकर संदेह की स्थिति रहेगी। परिजनों के साथ मौज व मनोरंजन का आनंद लेंगे। अपनी छोटी-छोटी गलतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत हो सकते हैं। नए मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं।

मीन

आज अपने विचारों व निर्णयों को पहली प्राथमिकता दें। घर के कार्यों में आपका मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन बिल्कुल भी न करें। शेयर मार्केट में बड़ा पैसा निवेश करने से बचना चाहिए। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

अगर करनी है अभिनेत्रियों की तरह पतली कमर.. तो इन योगासनों को करें