मेष
आज काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। मैनेजमेन्ट संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृष
आज घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण काम पूर्ण हो सकता है। विवादित मामले उभरने की आशंका है। उधार दिया हुआ धन फंस सकता है। जूनियर्स से ज्यादा बहसबाजी न करें। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं।
मिथुन
आज आपको लंबे समय से अटका हुआ धन मिल सकता है। कारोबार में बड़ी डील होने की संभावना है। शत्रु पक्ष को कमजोर आंकने की गलती न करें। घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें। बच्चों की परेशानियों को समझें।
कर्क
आज आपकी आय में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। भाई-बंधुओं के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।
सिंह
आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। गूढ़ विषयों का अध्ययन करने में रुचि जागृत होगी। विरोधियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।
कन्या
आज आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रसन्न होंगे। छोटे-मोटे तनावों को अपने ऊपर हावी न होने दें। मित्रों से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। विद्यार्थी नया सीखने का प्रयास करेंगे।
तुला
आज अपनी क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करें। व्यापार में नया प्रयोग करेंगे। परोपकार में धन खर्च करेंगे। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। मित्र आपसे मिलने घर आ सकते हैं।
वृश्चिक
आज सरकारी कार्यों में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में आपको उच्च पद सौंपा जा सकता है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा। आप पिकनिक के लिए जा सकते हैं।
धनु
आज अचल संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ संवाद बनाकर रखें। जीवन में तरक्की के नए अवसर बनेंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मन का तनाव दूर होगा।
मकर
आज कारोबार में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की संभावना है। मनोनुकूल काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
कुंभ
आज निरर्थक कार्यों में समय बर्बाद होगा। आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
मीन
आज आपकी आय की स्थिति मजबूत रहेगी। परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।